लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 FE की कीमत का खुलासा हो गया है। Samsung का यह फ्लैगशिप फोन 12GB रैम, 256GB स्टोरेज और दमदार कैमरे के साथ आएगा। फोन में नई बैटरी भी जोड़ी जाएगी।
Samsung साल के आखिरी Galaxy इवेंट की तैयारी में है। 4 सितंबर को कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। इसके अलावा, Galaxy के AI टैबलेट Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज़ को भी पेश किया जाएगा। भारत में इस टैबलेट की प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गई है। वहीं, Samsung Galaxy S25 FE की कीमत और खास फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, व्हाइट और आइसी ब्लू में पेश किया जाएगा।
Samsung Galaxy S25 FE कीमत क्या होगी
Samsung का यह आगामी फोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई Galaxy S25 सीरीज़ का सबसे किफायती मॉडल होगा। Galaxy के इस फैन एडिशन (FE) मॉडल को भारत में 55,000 रुपये से 60,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy S25 FE को पिछले साल 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, यह फोन 12GB रैम, 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज समेत दमदार कैमरा फीचर्स के साथ आएगा।
Samsung Galaxy S25 FE ये तगड़े फीचर्स
Samsung के इस फोन को लॉन्च करने के लिए Galaxy S2400 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यही प्रोसेसर पिछले साल लॉन्च हुई Galaxy S24 सीरीज़ में भी दिया गया है। इस फोन में 256GB UFS 4.0 स्टोरेज और 12GB LPDDR5X रैम होगी। इस फोन में 6.7 इंच की बड़ी FHD+ LTPO स्क्रीन मिलेगी। फोन AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा।
Samsung Galaxy S25 FE | संभावित फीचर्स |
डिस्प्ले | 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz |
प्रोसेसर | Exynos 2400 |
स्टोरेज | 12GB, 256GB |
बैटरी | 4900mAh, 45W |
कैमरा | 50MP + 12MP + 8MP, 12MP |
OS | Android 16 (OneUI 8) |
Samsung के इस फोन में 4,900mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जिसके साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Galaxy AI फीचर्स और OneUI 16 के साथ आएगा, जो एंड्रॉइड 8 पर आधारित है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा होगा। फोन का कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा भी होगा।